फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It rained for 24 hours, trouble due to water logging

24 घंटे हुई बारिश, जलभराव के चलते परेशानी

Sat, 11 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
It rained for 24 hours, trouble due to water logging
ब्रास मार्केट की सड़क पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार शाम शुरू हुई बारिश अगले 24 घंटे चलती रही। इससे तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव भी हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में 50 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ही मौसम बदला हुआ नजर आया और दोपहर होते- होते बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। उसके बाद धूप खिल गई, लेकिन शाम होते ही मौसम ने फिर करवट बदली और करीब डेढ़ घंटे तक रेवाड़ी में जोरदार बारिश हुई। रात 9 बजे फिर से शुरू हुई और शनिवार पूरे दिन जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर हुए जलभराव के कारण शाम तक शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल रहा। सरकुलर रोड पर घंटों जाम लगा रहा। जाम सड़क पर ज्यादा पानी खड़ा होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बस स्टैंड के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक पुलिस पानी के बीच ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करती नजर आई। नागरिक अस्पताल की सबसे पुरानी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बारिश के बाद मेन गेट पर 3 फुट तक पानी जमा हो गया। मरीजों को पहले की तरह इस बार भी अस्पताल के बाहर आने और अंदर जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। बरसात के मौसम में सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे व खुले पड़े सीवर मैनहोल खतरा पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में जगह- जगह हुआ जलभराव
थोड़ी सी बारिश में ही शहर में जगह- जगह जलभराव की स्थिति बन गई। विभिन्न मोहल्लों के निचले इलाके में घरों के अंदर बारिश का पानी घुसने से लोग पानी निकलते रहे। सड़क और नालियों में पानी भरने से सीवर भी ओवरफ्लो हो गए। शहर के मॉडल टाउन, कंपनी बाग, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, भाड़ावास गेट, ब्रास मार्केट, दिल्ली गेट, कानोड गेट, नाईवाली चौक, पुरानी सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल का मुख्य द्वार, नई आबादी, नई बस्ती, रामपुरा रोड, बस अड्डा, रेलवे रोड, नई अनाज मंडी सहित विभिन्न इलाकों में कई फुट पानी जमा होने से वाहन चालकों के साथ राहगीर भी परेशान रहे। कई जगह पानी भरने से दुपहिया और चौपहिया वाहन खराब होने से लोग जूझते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बढ़ी चिंता
जिले में शुक्रवार की रात से हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में किसानों ने बाजरे की कटाई भी शुरू कर दी है। बारिश के कारण खेत में कटी पड़ी फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं पछेती फसल को बारिश के कारण फायदा मिलेगा। वहीं कई गांवों में पहले ही शुरू बारिश का पानी अभी भी खड़ा हुआ है। जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। वहीं जून और जुलाई में हुई तेज बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ था। किसानों ने मुआवजा के लिए आवेदन किया हुआ है तो कुछ किसान अभी भी आवेदन कर रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अभी सर्वेक्षण ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed