{"_id":"6ac416c8e0bcb4d30f02d831","slug":"issues-in-ward-41-will-be-resolved-on-a-priority-basis-chairperson-rewari-news-c-198-1-rew1009-246622-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 41 की समस्याएं प्राथमिकता से होंगी दूर : सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 41 की समस्याएं प्राथमिकता से होंगी दूर : सभापति
विज्ञापन
नव निर्वाचित चेयरमैन और पूर्व विधायक का स्वागत करते वार्डवासी और आमजन। संवाद
- फोटो : samvad
भिवाड़ी। खैरथल नगर परिषद में शामिल नांगल मोजिया गांव में भाजपा नेताओं के स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पानी और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखीं। नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने वार्ड 41 की समस्याओं को परिषद की पहली बैठक में प्राथमिकता से रखने और आवश्यक कार्य कराने का आश्वासन दिया।
जाटव धर्मशाला में ठेकेदार रवि रसगोन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, सभापति विक्रम सिंह चौधरी और किशनगढ़बास नगर पालिका अध्यक्ष विश्वास यादव का ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने बताया कि नांगल मोजिया खैरथल नगर परिषद के वार्ड 41 में शामिल हो गया है। उन्होंने गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने और पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष विश्वास यादव ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में नारे लगाए।