{"_id":"681baba860ce84ab24004d67","slug":"investigation-committee-formed-for-cow-supply-scam-rewari-news-c-198-1-rew1001-219142-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गो-आपूर्ति घोटाले को लेकर जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गो-आपूर्ति घोटाले को लेकर जांच कमेटी गठित
Thu, 08 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 08 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा स्थित नंदू एनिमल वेलफेयर सोसाइटी में सामने आए कथित गो-आपूर्ति घोटाले को लेकर हरियाणा गो सेवा आयोग ने कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यों की जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी।
जांच दल में रेवाड़ी पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक, पंचकूला के पशुपालन विभाग के उपनिदेशक और स्वयं हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य शामिल किए गए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव ने धारूहेड़ा स्थित नंदू एनिमल वेलफेयर सोसाइटी में सामने आए कथित गो-आपूर्ति घोटाले पर गहरी चिंता जताई है। हरियाणा गो-सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार उक्त गोशाला द्वारा दस्तावेजों में योगेश की 2 गायों की आपूर्ति दर्शाई गई है, किंतु वास्तविकता में वहां कोई गाय मौजूद नहीं पाई गई।
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा गौ सेवा आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यों की एक विशेष जांच कमेटी गठित कर दी है।