फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inter-college sports competitions to begin at IGU from the 27th

Rewari News: आईजीयू में 27 से शुरू होंगी अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं

Sun, 18 Oct 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Inter-college sports competitions to begin at IGU from the 27th
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। अक्तूबर और नवंबर में चार खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें विभिन्न महाविद्यालयों के पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर देना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने संबद्ध महाविद्यालयों से अपनी टीमों को समय पर भेजने और विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र लाना अनिवार्य
विश्वविद्यालय के सहायक खेल निदेशक के अनुसार सभी प्रतिभागियों को कॉलेज पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र (एलिजिबिलिटी फॉर्म) साथ लाना होगा। प्रत्येक टीम के साथ कॉलेज प्रबंधक या प्रभारी का होना भी अनिवार्य है। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रति खिलाड़ी 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह रहेगा प्रतियोगिताओं का शेड्यूल
जिम्नास्टिक्स (पुरुष एवं महिला): 27 अक्तूबर, सुबह 10 बजे, आरटीआर स्टेडियम, रेवाड़ी।
एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला): 30 अक्तूबर, सुबह 10 बजे, आरपीएसडीसी, बलाना।
वुशू (पुरुष एवं महिला): 3 नवंबर, सुबह 10 बजे, राजकीय महाविद्यालय, अटेली।
ताइक्वांडो (पुरुष एवं महिला): 3 नवंबर, दोपहर 1 बजे, राजकीय महाविद्यालय, अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed