{"_id":"681cf4c6b27b7df246027997","slug":"instructions-for-action-on-complaint-of-dirty-water-in-johar-rewari-news-c-198-1-rew1001-219172-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जोहड़ में गंदा पानी की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जोहड़ में गंदा पानी की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
फोटो : 9लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। समाधान शिविर में गांव कुम्भावास की बीपीएल कॉलोनी के पास जोहड़ में गंदा पानी डालने की शिकायत मिली। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करते हुए जोहड़ में गंदा पानी न डालने के निर्देश दिए। वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित शिकायतों की सुनवाई की।
डीसी ने समाधान शिविर में आए नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों के गंदे पानी की निकासी व बारिश में जमा होने वाले पानी की निकासी का उचित प्रबंध करें, ताकि आमजन को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने एचएसवीपी विभाग के अधिकारियों को रेवाड़ी सेक्टर-18 स्थित पार्क में साफ-सफाई करवाने व पार्क के चारों तरफ से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी ने कहा कि शिविर में अब तक बिजली, पानी, पेंशन, भूमि रिकॉर्ड, सामाजिक सुरक्षा, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता के लिए प्रशासन द्वारा शिकायतों का समाधान कर राहत प्रदान की जाती है।