फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Innocent dies after being hit by bus

बस की चपेट में आने से मासूम की मौत

Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after being hit by bus
रेवाड़ी। दिल्ली रोड के अभय सिंह चौक पर बुधवार को स्कूल बस ने एक मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उसके साथ जा रहे पिता हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बस चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, परंतु लोगों के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से यूपी झांसी के छक्की लाल सिमरध निवासी अभिलेश परिवार के साथ उत्तम नगर में रहकर मजदूरी करते हैं। बुधवार सुबह वह साइकिल पर चार वर्षीय बेटे भूपेंद्र व एक साथी बेलदार के साथ घर से सनसिटी की तरफ मजदूरी करने जा रहे थे। इस बीच अभय सिंह चौक पर पहुंचते ही सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अखिलेश और उसका साथी सड़क के किनारे जा गिरे, लेकिन उसका 4 साल का बेटा भूपेन्द्र बस के टायर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले भूपेन्द्र के पिता अखिलेश और उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--------------------------
चौराहे पर कोई भी सर्कल न होने के कारण वाहन दौड़ते हैं सरपट
दिल्ली रोड स्थित राव अभय सिंह चौक शहर का सबसे खतरनाक चौक है। यहां पर हुडा बाईपास रोड दिल्ली रोड को क्रॉस कर रहा है। इस चौराहे पर कोई भी सर्कल न होने के कारण वाहन चारों ओर से सरपट दौड़ते हैं। हर दिन हादसे होते हैं। हादसों को रोकने के लिए कुछ वर्ष पहले यहां पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं। ट्रैफिक लाइटें कुछ दिन ही चालू रहीं, लेकिन ठप पड़ीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी सवार महिला की हो चुकी है मौत
कुछ माह पहले भी एक स्कूटी सवार महिला व उसकी बेटी को डंपर ने टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला की मौत हो गई थी। वाहन चालकों के घायल होने की भी आए दिन घटनाएं सामने आती रही हैं। राव अभय चौक पर सर्कल का निर्माण होने और ट्रैफिक लाइटें दुरुस्त होने के बाद हादसों पर अंकुश लग सकता है। वहीं 6 दिसंबर को जिला गुरुग्राम के गांव मिलकपुर निवासी पंकज बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। सुबह वह मोटरसाइकिल पर घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। राव अभय सिंह चौक पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें पंकज की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने अव्यवस्था पर रोष जताया।
-------------------------
कोट
राव अभय सिंह चौक पर बैरिकेड लगाकर व्यवस्था की गई है। चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तुरंत शुरू कराया जा रहा है। चौक पर वाहन की गति अधिक होने से हादसे हो रहे हैं। लोगों को भी नियमों का पालन करते हुए चौक-चौराहों पर वाहन की गति धीमी रखनी चाहिए। ताकि हादसे का डर न रहे।
-परमानंद, एसएचओ यातायात।
बेकाबू होकर कार पलटी, एक गई जान, साथी जख्मी
रेवाड़ी। गांव मलेशियावास से कोसली जाते समय कार के अचानक पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे साथी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को उपचार के लिए रोहतक रेफर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव तुबांहेड़ी निवासी 38 वर्षीय ओमबीर व गांव जखाला निवासी 35 वर्षीय मनोज कार से कोसली जा रहे थे। गांव मलेशियावास के समीप अचानक उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों को 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने ओमबीर का मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मनोज को उपचार के लिए रोहतक रेफर कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed