फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increased temporary coaches of four trains

चार ट्रेनों के बढ़ाए अस्थायी डिब्बे

Wed, 13 Oct 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Increased temporary coaches of four trains
4 ट्रेनों के बढ़ाए अस्थायी डिब्बे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से दीपावली त्योहार को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी होते हुए विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 4 ट्रेनों के डिब्बों में अस्थायी बढ़ोत्तरी की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 02487/02488, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर स्पेशल में बीकानेर से 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक व दिल्ली सराय रोहिल्ला से 28 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक अस्थायी बढ़ोत्तरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 02487/02488, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर स्पेशल में बीकानेर से 14 अक्तूबर से 30 नवंबर तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से 16 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोत्तरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 02993/02994, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक उदयपुर से 27 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक 1 फर्स्ट मय सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोत्तरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 02993/02994, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 14 अक्तूबर से 30 नवंबर तक उदयपुर से 15 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोत्तरी की जाएगी

ब्रिज निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलवे की ओर से भिवानी-हिसार रेल खंड के मध्य रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण 14 अक्तूबर को सुबह 9.50 से दोपहर 2:50 तक 5 घंटे का ब्लाक लिया जा रहा है। इस ब्लाक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जानकारी देते हुुए उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04782, रेवाडी-बठिंडा स्पेशल ट्रेन वीरवार को भिवानी तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा भिवानी-बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04781, बठिंडा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन वीरवार को बठिंडा के स्थान पर भिवानी स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09791, जयपुर-हिसार स्पेशल रेलसेवा वीरवार को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09792, हिसार-जयप़र स्पेशल रेलसेवा वीरवार को हिसार के स्थान पर भिवानी स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04733, रेवाड़ी-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा वीरवार को रेवाड़ी से अपने निर्धारित समय 12.50 बजे के स्थान पर 25 मिनट देरी से 13.15 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed