फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   include school bus driwer two person missing

स्कूल बस चालक सहित दो लोग लापता

Thu, 29 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
include school bus driwer two person missing
जिले में अलग-अलग जगहों से एक स्कूल बस चालक सहित दो लोग लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सहारनवास निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि उनका बेटा एक निजी स्कूल की बस चलाता है। 26 जुलाई की सुबह वह घर से स्कूल के लिए गया था। शाम तक वापस नहीं लौटा तो स्कूल में पता किया। स्कूल में पता लगा कि वह बस लेकर जा चुका है। स्कूल बस नारनौल रोड स्थित एक होटल की पार्किंग में खड़ी मिली है। उनकी मोटरसाइकिल भी हरि नगर के अंडरपास के निकट पड़ी मिली है। शाम को पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

रामपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर धारूहेड़ा के आदर्श नगर निवासी मंजू देवी ने कहा है कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह करीब दस दिन पहले घर से गए थे, लेकिन वापस नही लौटे। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed