फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In road accidents, two people including a cyclist will bring death

सड़क हादसों में साइकिल सवार बालक समेत दो लोगों की मौत

Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
In road accidents, two people including a cyclist will bring death
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धारूहेड़ा के 75 फीट रोड पर साइकिल सवार बालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह बालक के शव की शनाख्त हुई। वहीं दूसरी ओर गुडियानी रोड पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरी मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम को एक बालक साइकिल पर धारूहेड़ा में 75 फीट रोड से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुपों में फोटो पोस्ट कर पहचान का प्रयास किया। पुलिस ने रात को शव शनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। मंगलवार की सुबह धारूहेड़ा की करण कुंज कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पुलिस के पास पहुंचे और शव की शनाख्त अपने 13 वर्षीय बेटे तनुज राणा के रूप में की।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पुलिस के अनुसार गांव नांगल पठानी निवासी सुशील कुमार रविवार की शाम को दांत की दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास गए थे। शाम को करीब छह बजे वह मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहे थे। गुड़ियानी रोड पर मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनके चाचा को सीधी टक्कर मार दी और दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed