फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   in primary schools, teachers and students will vegetables

अब प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थी उगाएंगे आर्गेनिक सब्जियां

Tue, 10 Sep 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
in primary schools, teachers and students will  vegetables
प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब मिड डे मील के साथ सलाद भी खाएंगे। सरकारी स्कूलों में खाली पड़ी जमीन पर मास्टर जी व छात्र मिलकर सब्जियां उगाएंगे। जिसमें मिड डे मील के वर्कर भी सहयोग करेंगे। यह निर्देश मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को पत्र जारी कर दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि सभी शिक्षक अपने स्कूलों में खाली जमीन पर हरी सब्जी उगाएं। इसके लिए स्कूलों में न्यूट्रिशन गार्डन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है जिससे स्टूडेंट्स को मिड डे मील के साथ हरी सब्जियां व सलाद भी मिल सके। साथ ही सब्जी पूरी तरह ऑर्गेनिक रूप से उगाई जाएगी। इस कार्य में शिक्षक और छात्रों के अलावा मिड डे मील वर्कर भी मदद करेंगे। खेती करने से स्कूलों में हरियाली बनी रहेगी। उधर, शिक्षक संघ का कहना है कि शहरी स्कूलों में तो पहले ही जमीन का अभाव है। ऐसे में सब्जी उगाना कैसे संभव हो पाएगा। इसके अलावा इसकी रखवाली कौन करेगा।
विज्ञापन

जिले में करीब साढे़ चार सौ प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें खाली जमीन पर सब्जियां उगाई जाएंगी। इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षक, मिड डे मील कार्यकर्ता व विद्यार्थी इसमें सहयोग देंगे। इनके द्वारा की सब्जी की सिंचाई करने के साथ ही खरपतवार आदि निकालने का कार्य भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर, मूली, गाजर व खीरे की खेती होगी ज्यादा
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले मूली, गाजर व खीरा आदि सब्जियां उगाई जा सकती हैं। ऐसी सब्जियां है जिन्हें छात्र कच्ची भी खा सकते हैं। मिड डे मील वर्कर और शिक्षकों को इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। समय-समय पर स्कूलों में उगाई गई सब्जी का निरीक्षण किया जाएगा। जहां लापरवाही मिलेगी कार्रवाई होगी।

विभाग के निर्देशानुसार सभी स्कूलों को पत्र भेजा जा चुका है। कई स्कूलों में खाली पड़ी जमीन पर आर्गेनिक सब्जी उगाने की तैयारी है। जो निदेशालय के आदेश की अवमानना करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश गोरिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed