फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In 2018, recruited drivers and operators were fired, road march in protest

2018 में भर्ती चालक-परिचालकों को निकाला, विरोध में रोड मार्च

Tue, 19 Apr 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
In 2018, recruited drivers and operators were fired, road march in protest
बावल में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी। - फोटो : Rewari
बावल। 2018 में हरियाणा परिवहन में हड़ताल के दौरान भर्ती किए गए 230 चालक एवं परिचालकों को निकाल दिया गया है। इसके विरोध में उन्होंने बनीपुर चौक बस अड्डे से सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के निवास पर पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। साथ ही सहकारिता मंत्री के निजी सहायक धर्मवीर यादव और एसडीएम बावल संजीव कुमार को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चालकों और परिचालकों ने बताया कि 2018 में जब हरियाणा परिवहन विभाग में चालक-परिचालक हड़ताल पर चले गए थे। इस दौरान सरकार ने इनकी भर्ती की थी। उसके बाद से वे विभाग के लिए ईमानदारी के साथ काम कर रहे थे, लेकिन, अब इन्हें निकाल दिया गया है। रेवाड़ी डिपो में ऐसे चालकों की संख्या 105 जबकि परिचालकों की संख्या 125 से अधिक बताई जाती है। इन लोगों ने कहा कि सरकार ने हमें आदेश दिया कि आप कौशल रोजगार निगम में अपना पंजीकरण कराएं, हमने सरकार की बात मानीं और अपना पंजीकरण कराया। उनका कहना है कि सरकार ने 2018 के दौरान किए गए कार्य के लिए उनको प्रशंसा पत्र और अनुभव प्रमाणपत्र भी प्रदान किए, मगर अब हमें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार उन्हें फिर से स्थायी नियुक्ति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed