फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the wind speed decreases, pollution will increase again

Rewari News: हवा की गति घटी तो फिर बढ़ेगा प्रदूषण

Wed, 05 Nov 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
If the wind speed decreases, pollution will increase again
दिन के समय साफ मौसम। संवाद - फोटो : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला में मौजूद पुलिस रिक्रूट्स। स्रोतः पुलिस
रेवाड़ी। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के स्तर में बुधवार को भी राहत देखने को मिली। सुबह के समय हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही और एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 200 के आसपास दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता में यह सुधार लोगों के लिए राहतभरा साबित हुआ। पिछले सप्ताह प्रदूषण का स्तर 300 से ऊपर पहुंच गया था। इससे सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ गईं थीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा और गति में बदलाव की वजह से यह सुधार देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी दिशा से मध्यम गति की हवा चली जिससे प्रदूषक तत्व बिखर गए और वायु गुणवत्ता में सुधार आया।
विज्ञापन

विभाग ने चेतावनी दी कि यह राहत अस्थाई है। अगर हवा की गति धीमी पड़ी या दिशा बदली तो प्रदूषण का स्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ सकता है। फिलहाल वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है लेकिन प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्थाई कदम न उठाए जाने पर स्थिति दोबारा बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप खिली रहने से मौसम सुहाना बना रहा, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की गई।


मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की है संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 9 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क (खुश्क) रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। दिन का तापमान मामूली रूप से बढ़ सकता है जबकि रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। इससे प्रदूषण के स्तर पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed