{"_id":"f9b91cda31552bfe8ad4e283cdae17db","slug":"ias-s-parents-caught-robbing-habits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस के माता-पिता से लूट करने वाला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस के माता-पिता से लूट करने वाला पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Thu, 28 May 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसआई धर्मबीर ने बतया कि पकड़ा गया आरोपी मेवात जिले का रहने वाला मुबारिक है। पूर्व में हुए घटनाक्रम के अनुसार राजस्थान के सीकर जिला निवासी आईएएस गौरव गोयल के पिता रमेशचंद पत्नी रंजना के साथ दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे।
अभी उनकी कार एनएच-8 स्थित ओढ़ी पुल के पास ही पहुंची थी कि एक कार उनकी कार के आगे आ गई। कार रुकने के बाद उसमें कुछ बदमाश उतरे वे चालक जगदीश की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर कार में बैठ गए। आरोपी असलहों के बल पर कार राजस्थान ले गए।
जहां गोयल दंपति से सोने के जेवरात समेत 15 हजार की नकदी लूट ली। घटना के बाद चालक जगदीश ने आरोपियों के खिलाफ डकैती की धारा में बावल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, उपयोग किए वाहन, हथियार व लूटे गए माल की बरामदगी के लिए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
30 अप्रैल को धारूहेड़ा में लूटा था शराब का ठेका
आईएएस के माता-पिता के साथ लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद 30 अप्रैल की रात को ही उक्त आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारूहेड़ा-भिवाड़ी मोड़ पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैनों के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए तथा शराब व नकदी लूट कर फरार हो गए थे।
आरोपी शराब के ठेके पर पिछले से गेट से अंदर घुस गए थे तथा हथियार के बल पर शराब व नकदी लूट कर फरार हो गए थे। आरोपी मेवात के कुख्यात गिरोह से जुडे हुए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों सहित अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।