फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hot and sunny until 1 PM; relief came at 2 PM as clouds gathered.

Rewari News: एक बजे तक धूप से गर्मी, दो बजे बादल छाने से मिली राहत

Sun, 11 Oct 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hot and sunny until 1 PM; relief came at 2 PM as clouds gathered.
रेवाड़ी। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को दोपहर एक बजे तक धूप से गर्मी महसूस हुई। दो बजे आसमान में अतानर बादल छाने लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह और शाम के समय तापमान में अंतर के चलते लोगों को मौसम में बदलाव महसूस हो रहा है। वहीं, दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक रहने से बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिली।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाने और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed