फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hope raised for opening of sub-district hospital in Dharuhera

Rewari News: धारूहेड़ा में उप जिला अस्पताल खुलने की उम्मीद जगी, स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा पत्र

Tue, 24 Oct 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hope raised for opening of sub-district hospital in Dharuhera
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में उप नागरिक अस्पताल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 29 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के आगमन पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में धारूहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने का मामला उठा था। इसके आधार पर नगर पालिका के सदस्यों और कस्बे के लोगों ने मुख्यमंत्री से उप नागरिक अस्पताल खोलने की मांग की थी। नगर पालिका धारूहेड़ा ने सिविल सर्जन के माध्यम से स्वास्थ्य निदेशालय को उप नागरिक अस्पताल के लिए पत्र भेजा है।
सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से नगर पालिका द्वारा उप जिला स्तरीय नागरिक अस्पताल बनाने के लिए नियमानुसार पर्याप्त जमीन देने का प्रस्ताव दिया है। यह जमीन भी हरियाणा सरकार की है। जमीन को लेकर कस्बे के निवासी ईश्वर सिंह मुकदम तत्कालीन डीसी व एसडीएम से कई बार मिले थे और जमीन का राजस्व रिकार्ड पेश किया था। यह जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग-48 व 919 के किनारे है। ईश्वर मुकदम ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से भी समय मांगा है ताकि चुनाव से पहले उप जिला अस्पताल काम शुरू करवाया जा सके।
विज्ञापन

करीब एक लाख की आबादी को मिलेगा लाभ
धारूहेड़ा की जनसंख्या करीब एक लाख है। यहां पर औद्योगिक क्षेत्र एवं झुग्गी झोपड़ियां अधिक हैं। राजस्थान की सीमा के साथ लगे इस क्षेत्र में अन्य राज्यों के काफी श्रमिक काम करते हैं। धारूहेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चल रहा है। वर्तमान में इस पीएचसी में उप जिला स्तर का नागरिक अस्पताल संचालित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। नगर पालिका ने नागरिक अस्पताल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मानदंड के अनुसार राजमार्ग संख्या-48 के समीप 108 कनाल 10 मरला जमीन प्रस्तावित किया है। इस संबंध में पहले उपायुक्त को भी प्रस्ताव दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से चल रही बात : चेयरमैन
नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह यादव ने कहा कि उनका प्रयास है जल्द यह अस्पताल बन जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से भी बात चल रही है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी मिलेंगे। कस्बे की बढ़ती हुई जनसंख्या के हिसाब से पीएचसी नाकाफी है। इस लिहाज से कस्बे में एक उप जिला अस्पताल की सख्त आवश्यकता है। लोगों का कहना है कि धारूहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर स्थित है। इसके चलते सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा की जरूरत होती है।

-
वर्जन:
धारूहेड़ा में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में उप जिला अस्पताल खोलने का मामला आया था। इस पर नगर पालिका, कस्बे के लोगों ने प्रस्ताव बनाकर दिया है। प्रस्ताव के आधार पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जनसंख्या और औद्योगिक क्षेत्र के आधार पर उप जिला अस्पताल की आवश्यकता महसूस हुई है।- डाॅ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed