{"_id":"68c6fc8c7b501e7211089173","slug":"hindi-language-is-our-culture-mungan-rewari-news-c-17-roh1020-727545-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी भाषा हमारी संस्कृति : मुंगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी भाषा हमारी संस्कृति : मुंगान
विज्ञापन
48 हिंदी दिवस के अवसर पर विजेता लड़की को सम्मानित करते भारत मंच के सदस्य। स्रोत : मंच
रोहतक। हिंदी दिवस के अवसर में गांव गांधार में पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।
भारत मंच के जिला अध्यक्ष मुंगान ने कहा कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, हमारी संस्कृति, पहचान और आत्मा की अभिव्यक्ति है। हिंदी दिवस मातृभाषा के गौरव की याद दिलाता है। आज के डिजिटल युग में जहां अंग्रेजी का बोलबाला है, वहीं हिंदी ने भी अपनी जगह मजबूती से बनाई हुई है।
हिंदी में दमदार कविताएं भी लिखी गई हैं। अटल बिहारी वाजपेई की भाषण शैली भी हिंदी में थी। महात्मा गांधी ने हिंदी में जन आंदोलन किया था। इस अवसर पर जय भारत मंच प्रांत उपाध्यक्ष संदीप कंसाला, जिला अध्यक्ष मुंगान, खंड अध्यक्ष योगेश आदि उपस्थित रहे। संवाद