फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hind Ki Chadar Shaheed Yatra will reach Rewari today, traffic advisory issued

Rewari News: हिंद की चादर शहीदी यात्रा आज पहुंचेगी रेवाड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Sun, 16 Nov 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hind Ki Chadar Shaheed Yatra will reach Rewari today, traffic advisory issued
रेवाड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंद की चादर शहीदी यात्रा रविवार को जिले में पहुंचेगी। यह यात्रा सुबह साढ़े 10 बजे कापड़ीवास, धारूहेड़ा से आगमन के बाद संत कुटिया उत्तम नगर दिल्ली रोड में पहुंचेगी जहां श्रद्धालु संगत इसका भव्य स्वागत करेगी।
विज्ञापन

इसके उपरांत यह यात्रा धारूहेड़ा चुंगी-अम्बेडकर चौक-बस स्टैंड से होते हुए अग्रसेन चौक पर पहुंचेगी। अग्रसेन चौक पर सिख समाज द्वारा गतका प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। अग्रसेन चौक से नगर कीर्तन के साथ यात्रा शहर की पुरानी सब्जी मंडी-घंटेश्वर मंदिर-गोकल गेट-रेलवे चौक होते हुए सरकुलर रोड़ स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा पहुंचेंगी।
विज्ञापन

यात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा से नाईवाली चौक होते हुए नारनौल के लिए प्रस्थान करेगी। संडे बाजार को बंद किया गया है। यात्रा आगे विभिन्न जिलों से होती हुई 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी जहां राज्य स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
अग्रसेन चौक-भाड़ावास गेट-मोती चौक-गोकल गेट-रेलवे चौक से गुरुद्वारा सिंह साहब तक मार्ग बंद रहेगा


पैदल यात्रा के दौरान अग्रसेन चौक-भाड़ावास गेट-मोती चौक-गोकल गेट-रेलवे चौक से गुरुद्वारा सिंह साहब तक यात्रा मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे चौक-कानोड गेट-नाईवाली चौक तक यात्रा मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। नाईवाली चौक से रेलवे चौक की ओर जाने वाले वाहन नाईवाली चौक-अग्रसेन चौक-बस स्टैंड मार्ग का उपयोग करें। रेलवे चौक से नाईवाली चौक की और जाने वाले वाहन झज्जर चौक-आजद चौक-धारूहेड़ा चुंगी मार्ग का उपयोग करें। बाहरी वाहनों को बाईपास मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed