{"_id":"600f01ff8ebc3e543e22b4b5","slug":"highway-to-manesar-farmer-protest-rewari-news-rtk5925405169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के रास्ते मानेसर तक जाएगी किसानों की ट्रैक्टर परेड, परेड में शामिल होंगे एक हजार से अधिक ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के रास्ते मानेसर तक जाएगी किसानों की ट्रैक्टर परेड, परेड में शामिल होंगे एक हजार से अधिक ट्रैक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में हाईवे स्थित खेड़ा बार्डर व मसानी बैराज धरना पर बैठे किसानों व पुलिस के बीच ट्रैक्टर परेड के रूट को लेकर सोमवार को सहमति बन गई। एक हजार से अधिक ट्रैक्टरों में सवार किसान भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह 10 बजे रवानगी करेंगे तथा मानेसर पॉलिटेक्निक से वापस लौटेंगे। मसानी बैराज सेे 32 किलो मीटर तथा खेड़ा बॉर्डर से करीब 50 किलो मीटर की ट्रैक्टर परेड को अनुमति दी गई है। देर रात तक पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स भी हटा दिए जाएंगे।
बता दें कि हाईवे पर बैठे किसानों के गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालने को लेकर पिछले दो दिनों से किसान नेताओं और पुलिस प्रशासन के बीच बातचीत चल रही थी। सोमवार सुबह परेड के रूट मैप को लेकर सहमति बनी। इसके लिए परेड का रूट मैप भी जारी कर दिया गया है।
अलग-अलग राज्यों की झांकियां हो रही तैयार
लंबे समय से मसानी बैराज और खेड़ा बॉर्डर पर डटे किसानों द्वारा ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी जोरों पर चल रही है। खेड़ा बॉर्डर पर कई राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे है। ट्रैक्टर परेड के दौरान भी विभिन्न राज्यों की झांकी ट्रैक्टर पर दिखाई देगी। ट्रैक्टर के आगे हर राज्य का नाम लिखा होगा तथा ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगा होगा।
विज्ञापन
दोनों जत्थों से एक हजार से अधिक ट्रैक्टर रवाना होंगे
मसानी बैराज व खेड़ा बॉर्डर पर डटे किसान इस ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे। दोनों ही स्थानों से एक हजार से अधिक ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। ट्रैक्टर और किसानों की संख्या मंगलवार सुबह तक बढ़ भी सकती है। राजस्थान के रास्ते किसानों के धरना स्थल पर आने का सिलसिला जारी है।
ये रहेगा ट्रैक्टर परेड का रूट मैप
सुबह 9 बजे शाहजहांपुर बार्डर व मसानी बैराज से किसानों की ट्रैक्टर यात्रा शुरू होकर धारूहेडा, बिलासपुर, पंचगांव हाईवे 48 से होते हुए मानेसर पॉलिटेक्निकल कालेज तक जाएगी तथा वहां से यूटर्न लेकर वापस अपने-अपने पड़ाव पर लौटेगी।
पुलिस ने जारी की ट्रैफिक सलाह
गणतंत्र दिवस और किसानों द्वारा प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की ओर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस के अनुसार यात्रियों को 26 जनवरी को रेवाड़ी से दिल्ली और दिल्ली से रेवाड़ी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर यातायात संबंधी व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा। किसान ट्रैक्टर परेड के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर यातायात भी प्रभावित होगा।
शांतिपूर्ण ढंग से होगी ट्रैक्टर परेड : उमरा राम
किसान नेता अमरा राम ने कहा कि ट्रैक्टर परेड सुबह 9 बजे शुरू होगी। सभी ट्रैक्टर लाइनों में चलेंगे। किसी तरह की शांतिभंग नहीं की जाएगी। सभी किसान अनुशासन में रहकर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।
रूटमैप तैयार कर दिया : डीएसपी
डीएसपी राजेश चेची ने कहा कि किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए रूटमैप तैयार कर लिया गया है। हाईवे के रास्ते धारूहेड़ा होते हुए मानेसर तक जाएगी ट्रैक्टर परेड। उसके बाद वापस लौट जाएंगे। इस दौरान पुलिस साथ रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंध रहेगी।