फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   highway loot

हाईवे पर लिफ्ट के बहाने कार लूटने वाले लोरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुरगे गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
highway  loot
रेवाड़ी। पुलिस सीआईए टीम ने पंजाब, राजस्थान व हरियाणा में आतंक फैलाने वाले लारेंस विश्नोई गैंग के दो बदमाशों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी राज जाखड़ उर्फ राजूराम व झुंझनूं निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल जयपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। उन्हें कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज कबूल सिंह ने बताया कि गाजियाबाद निवासी जयबीर सिंह उसने स्विफ्ट गाड़ी ओला कैब में लगाई हुई थी। उसके पास दिल्ली के वजीराबाद से महेंद्रगढ़ तक जाने के लिए बुकिंग हुई। बुकिंग के जरिये दो लड़के उसकी गाड़ी में सवार हो गए। सुबह 6:30 बजे दोनों लड़के लघुशंका के लिए खोल थाना एरिया में रुके। इसी दौरान पीछे से आई एक अन्य गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने उसे दबोच लिया था। सभी आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर उसे गाड़ी में ही बंधक बना लिया। पूरे दिन बदमाश उसे घुमाते रहे। दोपहर बाद उसे राजस्थान में सालासर एरिया में फेंककर फरार हो गए। बदमाशों ने गाड़ी के अलावा उसके कागजात, चेक बुक के अलावा अन्य सामान भी लूट लिया था।
विज्ञापन

सीकर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की थी। बाद में एफआईआर को खोल थाना में भेजा गया था। मामले को धारूहेड़ा सीआईए धारूहेड़ा के पास ट्रांसफर किया गया था। पुलिस बुकिंग कराने वाले नंबरों की जांच करते हुए एक बदमाश के घर तक पहुंच गई। बाद में पता चला कि बदमाश लोरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं और जयपुर सेंट्रल जेल में बंद मिले। पुलिस ने उसके बाद दोनों बदमाशों को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed