फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   health, pataint, positive, test, doctor, chikangunia

चिकनगुनिया का एक और मरीज मिला पॉजिटिव

Sun, 02 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 02 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 health, pataint, positive, test, doctor, chikangunia
डाक्टर
 जिले के नागरिक अस्पताल में शनिवार को पहली बार चिकनगुनिया के मरीजों से लिए गए सेंपल की जांच की गई। करीब पंद्रह सेंपलो में से एक केस पॉजिटिव पाया गया। इस तरह से जिले में चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या दो से बढ़कर तीन तक पहुंच गई है। जिले में अभी तक डेंगू के दो और मलेरिया के 12 मरीज भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में चिकनगुनिया के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एवं अमर उजाला द्वारा समाचार प्रकाशित करने के बाद नागरिक अस्पताल प्रशासन ने टेस्ट को शुरू किया था। शुक्रवार को लिए गए करीब पंद्रह सेंपल की जांच शनिवार को किए गए। जिनमें एक रोगी की रिपोर्ट कंफर्म पाई गई। गौरतलब है कि शनिवार से पहले तक जिले में निजी लैब द्वारा कार्ड टेस्ट से ही चिकनगुनिया की जांच की जाती थी। जानकारों के अनुसार कार्ड टेस्ट की जांच भरोसेमंद नहीं होती है। लेकिन अब नागरिक अस्पताल में ही चिकनगुनिया का एलाइजा टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------
-करीब पचास संभावित मरीज पहुंचते हैं अस्पताल
जिले के नागरिक अस्प्ताल में प्रतिदिन बुखार रोगियों की ओपीडी 500-600 की होती है। जिनमें से अकेले करीब पचास चिकनगुनिया के संभावित रोगी होते हैं। मरीज में चिकनगुनिया के लक्ष्ण दिखाई देने पर डॉक्टर पंाच दिन तक दवाई देता है। यदि इसके बाद भी मरीज ठीक नहीं होता है तो उसका एलाइजा टेस्ट कराया जाता है। अब अस्पताल में डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया सहित अन्य बुखारों के सभी टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
400 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित
मौसम जनित बीमारी के इस सीजन में सर्वाधिक वायरल से पीड़ित बुखारों के मरीज नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1700 रोगियों की ओपीडी की जा रही है। जिनमें से करीब 400 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम जनित इन बीमारियों मेें दवाइयों से ज्यादा खानपान एवं साफ-सफाई का महत्तव होता है। ये सभी बीमारियां मच्छरों से फैलती हैं, इसलिए मच्छरों पर नियंत्रण के लिए काम करना जरूरी है।
---------------
वर्जन-
शनिवार को अस्पताल में पहली बार चिकनगुनिया टेस्ट किए गए। करीब पंद्रह सेंपल की जांच की गई। जिनमें से एक पॉजेटिव पाया गया।
-डॉ रेणु बंसल, माइक्रोबॉयोलोजिस्ट, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed