{"_id":"57c48bd54f1c1b0a4b2cb92d","slug":"health-hospital-rewari-people-dengue-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ने लगा डेंगू और मलेरिया का डंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ने लगा डेंगू और मलेरिया का डंक
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का डंक तेजी से पैर पसार रहा है। सोमवार को डेंगू के डंक से पीड़ित होने वालों का आंकड़ा जहां सात तक पहुंच तो मलेरिया से पीड़ित रोगिया की संख्या भी चार तक पहुंच गई है। सोमवार को जहां दो रोगी कार्ड टेस्ट में संदिग्ध पाए गए। वहीं एक रोगी में मलेरिया पाया गया। हालांकि डेंगू के सात मामलों में एक एलाइजा टेस्ट के बाद कंफर्म हो चुका है।
वहीं छह अन्य केस में कार्ड टेस्ट के बाद मामला संदिग्ध होने पर एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा गया है। हालांकि इन छह टेस्ट की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। गौरतलब है कि जिले में अभी तक नब्बे से ज्यादा डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चूकी है। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी।
एलाइजा टेस्ट के बाद दी जाती है कंफर्म रिपोर्ट
डेंगू के संभावित लक्षण पाए जाने के बाद डॉक्टर कार्ड टेस्ट कराते हैं। यदि टेस्ट में डेंगू पाया जाता है तो इसको कंफर्म करने के लिए एलाइजा टेस्ट किया जाता है। यदि एलाइजा टेस्ट पाजिटिव पाया जाता है तो पीड़ित को डेंगू की श्रेणी में रखा जाता है। अस्पताल में अब तक आए संदिग्ध मामलों में नब्बे पीड़ितों के कार्ड टेस्ट नेगेटिव आए, वहीं सात रोगियों के कार्ड पॉजिटिव पाए गए। मामले संदिग्ध होने की स्थिति में इनका एलाइजा टेस्ट कराया गया। एक मामला जहां पहले ही पॉजिटिव पाया जा चुका है। वहीं अन्य छह मामलों में एलाइजा की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
----------------------
वर्जन-
डेंगू की एक कंफर्म रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में छह और अन्य संदिग्ध मामले आ चुके हैं। इनका एलाइजा टेस्ट कराया गया है,जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को एक मलेरिया के मरीज के साथ यह आंकड़ा भी चार तक पहुंच गया है। अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
--डॉ जेके सैनी, नोडल अधिकारी डेंगू एवं मलेरिया