{"_id":"6013bda126dd2728101d3ba6","slug":"haryana-tension-increased-on-kheda-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : खेड़ा बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, पेट्रोल पंप मालिकों की किसानों को चेतावनी, 30 को होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : खेड़ा बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, पेट्रोल पंप मालिकों की किसानों को चेतावनी, 30 को होगी महापंचायत
Fri, 29 Jan 2021 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में पंचायत में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में लाल किले पर हुए बवाल को लेकर आंदोलनकारी किसानों पर हाईवे खाली करने को लेकर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। रेवाड़ी के खेड़ा बॉर्डर पर पेट्रोल पंप संचालकों और कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलनकारी किसानों को शुक्रवार दोपहर 12 बजे हाईवे खाली करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
वहीं आंदोलनकारी किसानों ने विरोध करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों की लिस्ट तैयार कर उनसे पेट्रोल नहीं भरवाने का फरमान जारी कर दिया है। इसके अलावा आंदोलनकारी किसानों को बावल के किसानों का साथ मिल गया है। स्थानीय किसान धरने पर जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। अब इस मुद्दे पर खेड़ा बॉर्डर पर 42 गांवों के ग्रामीणों की 30 जनवरी को महापंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के विरोध में हुई पंचायत में ग्रामीणों से ज्यादा पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर हरियाणा और राजस्थान पुलिस ने किसी भी तरह के बवाल से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। हरियाणा पुलिस की ओर से तीन स्तर की सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। वहीं हरियाणा की तरफ से कोई भी व्यक्ति किसानों के बीच न पहुंचे, इसके लिए किसानों के चारों तरफ पुलिस लगा दी है।
अलवर जिले के एडीएम खुद किसानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए खेड़ा बॉर्डर पहुंचे हुए हैं। हरियाणा में एक तरफ जहां किसानों को हाईवे से खाली कराने के लिए पंचायत चल रही है, वहीं किसानों के धरने पर लगातार किसानों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन खेड़ा बॉर्डर पर लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है।