फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Tej Pratap Yadav reached Rewari, targeted BJP

Haryana: रेवाड़ी पहुंचे तेजप्रताप यादव, भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 21 Sep 2024 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 06:48 PM IST
सार

तेजप्रताप यादव बोले कि भाजपा ने हमारे परिवार के पीछे  सीबीआई व ईडी लगाई है। मगर लालू यादव ने कभी झुकना नहीं सीखा है। हरियाणा में जो चुनाव हो रहे वो एक धर्म युद्ध की तरह है। 

विज्ञापन
Haryana: Tej Pratap Yadav reached Rewari, targeted BJP
रेवाड़ी पहुंचे तेजप्रताप यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान खरखड़ा व धारूहेड़ा में जनसभाओं में पहुंचे। तेजप्रताप यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार ने हमारे परिवार के पीछे खूब सीबीआई व ईडी लगाई लेकिन हमने सच्चाई का साथ नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


क्योंकि लालू प्रसाद यादव ने कभी झुकना नहीं सीखा। इसी प्रकार चिरंजीव राव का परिवार पिछले 50 साल से लोगों की सेवा सच्चे भाव से कर रहा है। हरियाणा में जो चुनाव हो रहे हैं वो एक धर्म युद्ध की तरह है। धारूहेड़ा में हमारे बिहार के काफी लोग रहते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का राव की शादी चिरंजीव राव से हुई है और तेजप्रताप, चिरंजीव राव के साले लगते हैं। इसी कडी में वे चुनाव प्रचार के लिए आए थे। जल्द ही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी चिरंजीव राव के समर्थन में प्रचार करने उतरेंगे। लालू प्रसाद यादव व अखिलेश यादव दोनों ही अहीरों के बड़े नेता हैं ऐसे में अहीरवाल बेल्ट में चिरंजीव राव को काफी फायदा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed