फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   grand mother daughter wall fir

विवाद में दादी-पोती पर गिर दी छज्जे की दीवार, घायल

Tue, 01 Sep 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
grand mother daughter wall fir
बावल कस्बा के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी एक महिला ने कार पर लगे स्टिकर को उखाड़ने के बाद हुए विवाद में अपने छज्जे की दीवार को धक्का देकर पड़ोसियों पर गिरा दिया। जिससे एक महिला और उसकी पोती घायल हो गई। बच्ची को ज्यादा चोट लगने के कारण रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जटवाड़ा निवासी सावित्री देवी ने कहा है कि सोमवार को उसकी बड़ी पोती पड़ोसी सतीश की बेटी के साथ गली में खेल रही थी। खेल-खेल में सतीश की बेटी ने गली में खड़ी कार से स्टिकर उखाड़ दिया। कार के मालिक ने जब उसकी पोती से स्टिकर उखाड़ने के बारे में पूछा तो उसने बता दिया कि स्टिकर सतीश की बेटी ने उतारा है। इसी बात को लेकर सतीश व उसके परिजन नाराज हो गए। इससे गुस्साए सतीश व उसकी पत्नी अपनी छत पर खड़े होकर झगड़ा करने लगे तथा वह नीचे अपनी चार माह की छोटी पोती तन्नु के साथ गली में खड़ी हुई थी। आरोपियों ने छत के छज्जे पर बनी ईंट की दीवार को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। ईंटें नीचे गिरने से सावित्री व तन्नु घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर बावल स्थित सामुदायिक केंद्र में पहुंचे, जहां से रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी ट्रामा सेंटर से बच्ची तन्नु को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। सावित्री देवी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू : एसएचओ
बावल थाना प्रभारी सर्वेष्ठा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को उपचार के लिए रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed