फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government and district administration alert and alert to stop third wave: Chairman

तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार व जिला प्रशासन सजग एवं सतर्क : चेयरमैन

Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government and district administration alert and alert to stop third wave: Chairman
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार के साथ जिला प्रशासन भी सजग है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में वैक्सीनेशन डबल डोज, कोविड प्रोटोकॉल व अन्य हिदायतों की सख्ती से पालन करवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि कोरोना वैैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाने वाले व कोविड हिदायतों का पालन न करने वाले लोगों से प्रशासन के अधिकारी सख्ती से निपटें और उनके चालान भी काटें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिलावासी कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें। मास्क का उपयोग करने के साथ ही एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी व वैक्सीनेशन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीनेशन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है वे निर्धारित समयावधि पूरे होने के साथ ही तुरंत प्रभाव से दूसरी डोज लगवा लें। आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में नो मास्क-नो सर्विस, नो वैक्सीनेशन-नो एंट्री के नियम को सख्ती से लागू करवाएं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जांच के बाद दिया जा रहा प्रवेश
डीसी ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन वैक्सीनेशन को लेकर सजग है। लघु सचिवालय में आमजन सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जांचने उपरांत ही प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए नियम आमजन के अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी लागू होते हैं। जांच के दौरान अधिकारी व कर्मचारी को भी अपना प्रमाणपत्र जांच कर्मचारी को दिखाना होगा। लघु सचिवालय परिसर में बिना मास्क व वैक्सीनेशन की दोनों डोज के बिना प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि संबंधित जांच कर्मी आम नागरिकों के अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जांच उपरांत ही उन्हें लघु सचिवालय में प्रवेश दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर जांच के लिए टीमें भी तैयार की गई हैं जो निरंतर निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। दोनों टीके लगवाएं, घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

व्हाट्सएप से डाउनलोड करें वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र
डीसी ने बताया कि आमजन अपना प्रमाणपत्र कोविन पार्टल, आरोग्य सेतु एप के अलावा व्हाट्सएप नंबर 9013151515 पर पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सर्टिफिकेट लिखकर 9013151515 पर व्हाट्सएप करना होगा, जिसके बाद ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी वापस भेजने के उपरांत वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की प्रति पीडीएफ के रूप में प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed