फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government alert to provide better health services: Dr. Banwari

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने को सरकार सजग : डॉ. बनवारी

Tue, 19 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government alert to provide better health services: Dr. Banwari
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रिबन काटकर किया। सहकारिता मंत्री ने मेले में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्वयं का बीपी चेक करवाकर लोगों को अपने स्वास्थ्य की निरंतर जांच करवाने का संदेश भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार सजग है। आमजन को इसका लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि जीवन में मनुष्य का स्वास्थ्य ही उसकी सबसे अमूल्य धरोहर है। इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति निरंतर जागरूक रहना चाहिए। समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। ताकि शरीर में कोई भी बीमारी बढ़ने न पाए। यदि कोई बीमारी पनपती है तो उसका प्रथम चरण पर ही उपचार लिया जा सके। उन्होंने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है और इसी कड़ी में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए लोगों को राहत पहुंचा रही है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार, एसएमओ डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉक्टर अशोक कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, ईश्वर चनेजा, अमरजीत, महेश नैचना, रामसिंह सांमरिया, डालचंद पावटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed