फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Goods worth lakhs of rupees including four bikes burnt due to fire

आग लगने से चार बाइक सहित लाखों रुपये का सामान जला

Fri, 15 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs of rupees including four bikes burnt due to fire
आग लगने के बाद जमा लोग। संवाद - फोटो : Rewari
दुर्गा कालोनी स्थित एक मकान में वीरवार की रात अचानक आग लग गई। घटना के वक्त परिवार के 25 सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे। धुएं के कारण अचानक दम घुटने का अहसास होने पर जैसे ही आग लगने का पता चला तो बाहर निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देने पर पीछे से कूदकर जान बचाई। आग के धुएं के कारण बेहोश हुई एक महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। आग लगने से मकान में खड़ी चार बाइक व स्कूटी सहित लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से गांव गोकलगढ़ निवासी तेजसिंह जांगिड़ अपने 25 सदस्यों वाले पूरे परिवार के साथ पटौदी रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी स्थित मकान में रहते हैं। घर के पास ही उन्होंने फर्नीचर की दुकान की हुई है। वीरवार की रात करीब 12 बजे उनके घर में नीचे लगे बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कारण घर में खड़ी दो बाइक, दो स्कूटी, साइकिल, कूलर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। कुछ देर में बढ़ती हुई आग मकान के ऊपर के हिस्से तक पहुंच गई। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। आग की लपटों व फैले धुएं के कारण सभी सदस्यों की नींद खुल गई और वे बाहर आ गए, लेकिन तब तक आग बड़ा रूप ले चुकी थी। बाहर निकलकर उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग मौके पर आ गए व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। संकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घर तक नहीं पहुंची। इसके बाद पड़ोसियों ने काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का काफी सामान आग में स्वाहा हो चुका था। इसमें गौर करने लायक बात यह है कि दमकल विभाग के पास संकरी गलियों के लिए एक छोटी फायर ब्रिगेड व करीब दो साल पहले खरीदी गई दो मोटरसाइकिल उपलब्ध है। जिसको लेकर सवाल ये उठता है कि आखिर आग बुझाने में इनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।

 आग की चपेट में आने से जली बाइक। संवाद

आग की चपेट में आने से जली बाइक। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed