फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gold and silver medal winning children honored in shooting

Rewari News: शूटिंग में स्वर्ण और रजत पदक विजेता बच्चे हुए सम्मानित

Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver medal winning children honored in shooting
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर- 4 स्थित राव शूटिंग एकेडमी के बच्चों ने फरीदाबाद स्टेडियम में आयोजित खेलो हरियाणा यूथ गेम्स के शूटिंग में तीन स्वर्ण व चार रजत मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जिन्हें डीएसओ मदनपाल व बॉक्सिंग कोच मनोज की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संचालक रमन राव ने सभी विजेता बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी हरियाणा सरकार का खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम है। जिसमें 25 बच्चों को सरकार द्वारा 1500 व 2000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। प्रियांशु यादव ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। मानवी यादव ने झज्जर जिले की ओर से खेलते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में रजत पदक हासिल किया व 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल महिला वर्ग में देवाक्षी यादव ने रजत पदक हासिल किया। पंकज सैनी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड वर्ग में रजत पदक हासिल किया। चहक और पंकज ने साथ में रजत पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक पर हरियाणा सरकार द्वारा 5000 रुपये, रजत पदक पर 3000 रुपये दिए गए हैं। यानी कुल राशि 27000 रुपये खिलाड़ियों को दी गई है। डीएसओ मदनपाल ने कहा कि रेवाड़ी शहर शूटिंग गेम में हरियाणा, नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छाप छोड़ रहा है। यहां के खिलाड़ी अब सभी खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed