फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl students took out a rally and created awareness about voting.

Rewari News: छात्राओं ने रैली निकाल कर मतदान के प्रति किया जागरूक

Sat, 24 Aug 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Girl students took out a rally and created awareness about voting.
फोटो : 05 रेवाड़ी। एसडीएम सुरेंद्र सिंह मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधानसभा आम चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने बगैर किसी लालच के निष्पक्ष होकर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल विद्यालय की छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कहा कि 1 अक्तूबर को शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। स्वस्थ जनतंत्र की पहचान-सभी करें मतदान, प्रजातंत्र से नाता है-हम सब मतदाता हैं जैसे स्लोगन के साथ छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा और युवतियां अपना वोट बनवाएं और मतदान करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जिले में पहली अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें, ताकि स्वस्थ एवं मजबूत प्रदेश का निर्माण हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर बिना प्रलोभन के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवीन मतदाताओं को फार्म छह भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed