{"_id":"673f84cdf1183e7efa097cb4","slug":"gave-important-suggestions-to-students-for-making-documentaries-rewari-news-c-198-1-rew1001-211877-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए
Fri, 22 Nov 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के तत्वावधान में फिल्म-निर्माण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को डॉक्युमेंट्री बनाने को लेकर सुझाव दिए गए।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कार्यशाला के मुख्य वक्ता आरजे भारद्वाज और विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण कौशिक का अभिनंदन किया। दो सत्रों में हुई कार्यशाला के पहले सत्र में प्रांत सहप्रचार प्रमुख प्राचार्य लक्ष्मीनारायण कौशिक ने डॉक्यूमेंट्री के विषय चुनाव, विस्तार एवं निष्कर्ष के चयन और अभिव्यक्ति को समझाया। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी नेरेटिव सेट करने में मीडिया बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दूसरे सत्र में हरियाणवी फिल्म और वेब सीरीज निर्माता महाविद्यालय के पूर्व छात्र आरजे भारद्वाज ने कार्यशाला में विद्यार्थियों को फिल्म प्रोडक्शन की तकनीकी बारीकियां सिखाई। उन्होंने शाट्स, कैमरा-एंगल तथा ऑडियो आदि के बारे में सिखाते हुए विद्यार्थियों से फिल्म निर्माण भी करवाया और किसी भी सामाजिक या सांस्कृतिक मुद्दे पर डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में पत्रकारिता और जनसंचार के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा का निवारण किया। पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की समन्वयक डॉ. ऋचा शर्मा ने सभी मेहमानों का आभार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को डॉक्युमेंट्री बनाने की लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का कुशल मंच-संचालन पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के प्राध्यापक मुकुट अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष अशोक सोमाणी, महासचिव कपिल कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता तथा प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने मेहमानों को स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया और इस आयोजन के लिए समूचे पत्रिका विभाग को अपनी बधाई दी। इस कार्यशाला में सफल बनाने में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की प्राध्यापिका कल्याणी राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।