{"_id":"5f230e2f8ebc3e9ff6504922","slug":"free-internet-connection-will-be-available-in-every-five-government-buildings-in-each-village-of-the-district-rewari-news-rtk566547154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के प्रत्येक गांव के पांच-पांच सरकारी भवनों में लगेगा फ्री इंटरनेट कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के प्रत्येक गांव के पांच-पांच सरकारी भवनों में लगेगा फ्री इंटरनेट कनेक्शन
विज्ञापन
गांव गुरावड़ा स्थित अटल सेवा केंद्र।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के हर गांव की पांच सरकारी बिल्डिंग में इंटरनेट कनेक्शन लगाया जाएगा। एक साल के लिए यह इंटरनेट सेवा मुफ्त मिलेगी। इस इंटरनेट से सरकारी काम तो होंगे ही, वहां काम करने वाले कर्मचारी भी वाईफाई कनेक्शन से इंटरनेट की सेवा ले सकेंगेे। जिसमें 10 एमबी प्रति सेकेंड एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।
बता दें कि जिले की सभी 358 पंचायतों को सरकारी बिल्डिंग को फ्री इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। सरकार द्वारा जिले के हर गांव को इंटरनेट से जोड़ने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है। सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने सभी तरह के कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। इसके लिए ग्राम सचिवालय भी बनाएं गए हैं, ताकि लोगों का गांवों में ही इंटरनेट सुविधा मिले। लेकिन कई बार कमजोर इंटरनेट सेवा के कारण काम बाधित रहते है इसलिए गांवों में एफटीटीएच प्लान शुरू किया जा रहा है।
इन सरकारी भवनों में होंगे इंटरनेट कनेक्शन:
गांवों के सरकारी अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी, डिस्पेंसरी, ग्राम सचिवालय, पंचायत घर, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुलिस चौकी थाना आदि स्थानों को इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक जगदीप ने बताया कि सरकारी बिल्डिंग को कवर करने के बाद निजी मकान में भी गांव के लोग कनेक्शन ले सकेंगे। हर गांव तक हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। एफटीटीएच की स्पीड अच्छी होगी, 10 एमबी की फाइल को डाउनलोड होने में मात्र 8 सेकेंड का समय लगेगा। जहां भी यह इंटरनेट सेवा शुरू होगी, वहां के स्टॉफ सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं आने वाले नागरिक भी अपने एंड्रायड मोबाइल को वाईफाई से भी कनेक्ट कर सकेंगे।