{"_id":"61460a008ebc3e79d2335287","slug":"fraud-of-26-thousand-by-changing-atm-card-rewari-news-rtk6243935195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 26 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 26 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में ठगों ने एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 26 हजार रुपये ठग लिए। वारदात को अंजाम देते वक्त उन्होंने कुछ देर एटीएम बूथ पर महिला को बातों में उलझाए रखा। फिर मौका पाकर उसका कार्ड बदलकर रुपये निकाल लिए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर 3 अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बहरोड़ के गांव खौर बसई निवासी अंजू पत्नी सन्नी अपने मायके आई थी। पैसों की जरूरत पड़ने पर वह एक्सिस बैंक के पास बने एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गई। वहां पहले से ही 3 लड़के खड़े हुए थे। अंजू ने अपना कार्ड लगाकर पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। उसके बाद पास में खड़े एक युवक ने अंजू को मदद करने की बात कही।
फिर उसने अंजू को बातों में उलझा लिया और उसका एटीएम कार्ड बदलकर करके किसी और का एटीएम कार्ड थमा दिया। अंजू शातिर ठग की बातों में आकर उस कार्ड को बार-बार एटीएम मशीन में डालकर पैसे निकालने की कोशिश करती रही, लेकिन पैसे नहीं निकले। बाद में अंजू लौट गई और फिर तीनों लड़कों ने उसके खाते से 26 हजार 255 रुपए की नकदी साफ कर दी।
विज्ञापन
अंजू के पास खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया तो वह हैरान रह गई। वह वापस एटीएम बूथ पर पहुंची। उसने अपने कार्ड को चैक किया तो वह किसी और का निकला। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। अंजू ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।