फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four trains will be affected due to RUB construction work

Rewari News: आरयूबी निर्माण कार्य के कारण चार ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Mon, 19 May 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four trains will be affected due to RUB construction work
फोटो : 2अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जयपुर मंडल के कानोता-खातीपुरा रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या 209 व 210 पर आरयूबी (रेलवे अंडरब्रिज) का निर्माण होने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
ब्लाॅक के चलते जयपुर-रेवाड़ी व रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन 1 जून को रद्द रहेगी। भुज-बरेली ट्रेन 31 मई को भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 31 मई को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी-साबरमती ट्रेन 31 मई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन का 1 जून को मार्ग रहेगा परिवर्तित

बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 1 जून को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। पोरबंदर-दिल्ली सराय ट्रेन 31 मई को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


जैसलमेर काठगोदाम ट्रेन का बदलेगा समय

जैसलमेर काठगोदाम ट्रेन 1 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 31 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 1 जून को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी और रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed