फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four new dengue infected people found, number reaches 51

Rewari News: चार नए डेंगू संक्रमित मिले, संख्या हुई 51

Wed, 18 Sep 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 18 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Four new dengue infected people found, number reaches 51
रेवाड़ी। एक गांव में लार्वा की जांच के दौरान नाली में काला तेल डालते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: वि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को चार नए डेंगू संक्रमित मिलने के बाद मरीजों की संख्या 51 हो गई है। 6 डेंगू संक्रमित मिलने से शहर का नैनसुखपुरा हॉट स्पाट बन गया है।
मंगलवार को शहर के शक्तिनगर व जसवंत नगर से 1-1, चांदपुर की ढ़ाणी से 1 और गुरुग्राम के बृजपुरा से डेंगू का एक नया केस मिला। गुरुग्राम के बृजपुरा निवासी एक बच्चे की रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में जांच हुई थी जिसमें वह डेंगू पॉजिटिव निकला। कुल चार मामले आने के बाद जिले में डेंगू संक्रमिक मरीजों की संख्या 51 हो गई है। पिछले सप्ताह में 27 केस मिले थे। हालांकि अभी तक मलेरिया के दो पाॅजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं, लापरवाही बरतने और डेंगू का लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2200 लोगों को नोटिस जारी किया है। नैनसुखपुरा गांव में पिछले दिनों छह केस मिलने के बाद वहां फॉगिंग कराई गई है। इसके अलावा गांव में घर-घर जाकर टीम ने लार्वा की जांच भी की।
विज्ञापन

हेल्थ इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए सावधानी जरूरी है। लोगों को खुद भी सावधान रहना चाहिए। आसपास घरों के बाहर भी पानी भरा है तो उसमें भी मच्छर न पनपने दे, उसमें काला तेल डाल सकते है। उन्होंने कहा कि फोगिंग पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जहां जिस घर में डेंगू के केस निकले वहां खासकर फॉगिंग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन हो रही 60 से 70 सैंपलों की जांच
नागरिक अस्पताल में एलाइजा जांच होती है। सीएचसी और पीएचसी में सिर्फ सैंपल लिए जाते हैं। वहां से सैंपल लेकर नागरिक अस्पताल में जांच के लिए भेजे जाते हैं। यहां प्रतिदिन 60 से 70 सैंपलों की जांच होती है। सैंपलों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसका कारण यह है कि मौसम जैसे-जैसे बदल रहा है वायरल बुखार लगातार फैल रहा है।




फॉगिंग में तेजी लाने की जरूरत
बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है। शहर ही नहीं गांव में भी दूषित पानी हो गया है जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। इस वजह से फॉगिंग में तेजी लाने की जरूरत है। अभी भी कई इलाके ऐसे हैं जहां पर फॉगिंग नहीं हो पा रही है। जिन जगहों पर केस निकल रहे हैं, वहां भी फॉगिंग में लापरवाही बरती जा रही है। नैनसुखपुरा गांव में 6 केस निकल चुके हैं। गांव हॉट स्पॉट बनता बन गया है। डिप्टी डायरेक्टर मलेरिया जल्द ही रेवाड़ी दौरे पर आने वाले हैं। यहां आने पर वह नैनसुखपुरा गांव का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed