{"_id":"6223a9d37dc0f35df26ebe80","slug":"four-accused-arrested-to-attack-three-friends-rewari-news-rtk6402721101","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दोस्तों पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दोस्तों पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल पर गांव दड़ौली जा रहे तीन दोस्तों पर गांव टूमना के निकट हमला करने वाले चार आरोपियों को कोसली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव भाकली निवासी सचिन उर्फ सैम, नवीन, अमन उर्फ कुल्फी व राहुल उर्फ सीडी हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लिया है। घायल हुए एक युवक का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में भोतवास भोंदू निवासी राहुल ने कहा था कि वह दो मार्च को अपने दोस्त गांव मसानी निवासी अमित व दडौली निवासी उमंग के साथ मोटरसाइकिल पर कोसली कोर्ट में गया था। शाम को करीब पांच बजे तीनों मोटरसाइकिल से वापस गांव दड़ौली लौट रहे थे। गांव टुमना के निकट पहुंचे तो क्रेटा कार में सवार सात-आठ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया था। अमित व राहुल बचकर भागने में कामयाब हो गए थे, जबकि उमंग से जमकर मारपीट की थी। मारपीट में उमंग गंभीर रूप से घायल हो गया था। कोसली थाना पुलिस ने राहुल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार व डंडे बरामद किए हैं। संवाद