{"_id":"685c47241d88ea32a103612a","slug":"five-accused-arrested-with-illegal-weapons-from-different-places-rewari-news-c-198-1-rew1001-221638-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में पर्यावरण विभाग में प्रवेश के लिए 27 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में पर्यावरण विभाग में प्रवेश के लिए 27 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
Thu, 26 Jun 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के पर्यावरण विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमएससी (2 वर्षीय) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विभागाध्यक्षा डॉ. सुमन नागपाल ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप डिजाइन किया गया है।अभ्यर्थी को 2 जुलाई तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग में जमा करवानी होगी। एमएससी के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल विजिट, पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत व्याख्यान, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नियमित रूप से भागीदारी का अवसर मिलता है।
पर्यावरण विभाग से एमएससी करने के बाद विद्यार्थी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण बोर्ड में भी विभिन्न प्रकार के रोजगार पाने के अवसर मिलते हैं। विषय में पीएचडी करके विभिन्न शोध कार्यों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधित प्रयोगशालाओं में भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए साइंस में स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी एवं अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके परिणाम प्रतीक्षारत छात्र, आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 1 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए ईमेल के माध्यम से पर संपर्क कर सकते हैं या पर भी विजिट कर सकते हैं।