{"_id":"628e6dfe62e3140ccd3fe648","slug":"fir-registered-against-three-shopkeepers-doing-child-labor-rewari-news-rtk647726829","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम कराने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम कराने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
जिला के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में बाल मजदूरी कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ श्रम विभाग के अलावा अन्य विभागों की टीमों ने मिलकर कार्रवाई की है। तीन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है जबकि 4 नाबालिग बच्चों को उनके चंगुल से मुक्त भी कराया गया है।
जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा कस्बा में कुछ दुकानों पर 15 से भी कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। सूचना पर बाल संरक्षण इकाई की टीम ने लेबर डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर राजबीर, स्टेट क्राइम ब्रांच एंटी मानव तस्करी निरोधक से उप निरीक्षक बलवंत सिंह, सिपाही सुनील कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई से सोनू देवी व प्रदीप की टीम ने मिलकर धारूहेड़ा की हरगोविंद मार्केट में सबसे पहले देव इंजीनियर पर छापा मारा। यहां एक 15 साल के बच्चे से मजदूरी कराई जा रही थी। इसके बाद कुछ दूर आगे लालचंद ऑटो इलेक्ट्रिक की दुकान पर छापा मारकर यहां से 14-14 साल के दो बच्चों को आजाद कराया गया।
इसके बाद बस स्टैंड पर छोले-भटूरे की दुकान पर काम करने वाले एक नाबालिग को आजाद कराया गया। लेबर इंस्पेक्टर राजबीर की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने वेद इंजीनियर के मालिक वेद प्रकाश शर्मा, लालचंद ऑटो इलेक्ट्रिक के मालिक लालचंद सैनी व छोले भटूरे की दुकान चलाने वाले तीसरे शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।