फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fifth accused arrested for snatching cash by assault

मारपीट कर नकदी छीनने वाला पांचवा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested for snatching cash by assault
रामपुरा थाना पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करके नकदी से भरा पर्स छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी मोहन उर्फ मौजी के रूप में हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विष्णु कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहल्ला कुतुबपुर में अपने दोस्त मैना के साथ किराए के मकान में रहता है। 25 नवंबर की रात को वह अपने दोस्तों के साथ मैना को देखने गोपाल देव चौक की तरफ जा रहा था। गौशाला के पास पहुंचे तो वहां मनीष सैनी मिला। उसने हमें बताया कि मैना भैरो मंदिर कुतुबपुर में सो रहा है। जब हम मनीष सैनी के साथ भैरो मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर 3-4 लड़के और आ गए। उन्होंने हमारी जेब से पैसे निकालने को कहा तभी मेरे तीन दोस्त डर के मारे वहां से भाग गए लेकिन उन्होंने मुझे पकड़ लिया और मारपीट करके मेरी जेब से मेरा पर्स से 16 हजार रुपये, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात छीन लिये। पुलिस ने विष्णु कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर थी। जांच के दौरान थाना रामपुरा पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ चाचीवाला, शिवम उर्फ रोहन, पवन उर्फ झामली व चंदन उर्फ भीम को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11650 रुपये बरामद किए थे। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मोहन उर्फ मौजी को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 2500 रुपए बरामद किए। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed