फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Feel free to keep your problems in open court: Dahiya

खुला दरबार में बेझिझक होकर रखें अपनी समस्याएं : दहिया

Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Feel free to keep your problems in open court: Dahiya
गांव काकोडिय़ा में लगे खुला दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहि? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया ने कहा कि जनता दरबार में हर कोई अपनी समस्या बेझिझक होकर रखें। प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने की दिशा में पहल की जाएगी। प्रशासन की ओर से आमजन की शिकायतों व समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर उनके घर द्वार के नजदीक करते हुए लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। वह बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से गांव काकोड़िया में लगाए गए उपमंडलस्तरीय खुला दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन

खुला दरबार में गांव काकोडिय़ा, भुरथल जाट, भुरथल ठेठर, घुडकावास, नया गांव, डोहकी, डाबड़ी व मुंढलिया के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान सुनिश्चित किया गया। एसडीएम ने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ ग्रामीण परिवेश तक सीधे तौर पर पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे खुले दरबार निश्चित तौर पर ग्रामीण विकास में अहम कदम हैं। ऐसे में प्रशासन का गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान अपेक्षाकृत अधिक बेहतर ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और धैर्यता से विभागीय पर समाधान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई। खुला दरबार में एसडीएम के समक्ष बिजली, पानी, सडकों के निर्माण सहित ग्रामीण परिेवेश में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर तहसीलदार प्रदीप देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed