फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fathers murder, two sons accused, case, rewari

जमीन के लिए 15 साल से चल रही थी कहासुनी, पत्नी का आरोप-दोनों बेटों ने मिलकर पिता को मारा

Wed, 29 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathers murder, two sons accused, case, rewari
रेवाड़ी। थाना बावल। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी/बावल। बावल थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर में दो पुत्रों ने रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। जमीन के विवाद में सैनिक पुत्र ने भाई के साथ मिलकर अपने ही पूर्व सैनिक पिता को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम 26 जुलाई की दोपहर को दिया। बुजुर्ग ने मंगलवार की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक की पत्नी की शिकायत पर दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त करीब 55 वर्षीय सुरेश कुमार का काफी समय से उसके दोनों बेटों संदीप व चिंटू केेे साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर 26 जुलाई को पिता-पुत्रों में झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने अपने पिता सुरेश को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। परिजनों से घायल सुरेश को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देेखते हुए रोहतक रेफर दिया था। मंगलवार शाम को सुरेश ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बावल थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम की शिकायत पर दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों बेटे फरार बताए गए है। एक बेटा संदीप भी सीआरपीएफ में कार्यरत है और फिलहाल छुट्टी पर आया हुआ था जबकि दूूसरा बेटा प्राइवेट वाहन चालक है।
विज्ञापन

पहली पत्नी की संतान हैं दोनों पुत्र
बताया जा रही है कि मृतक सुरेश की पहली पत्नी की लंबे समय पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरा विवाह कर लिया था, लेकिन दूसरी पत्नी से उसे कोई संतान नहीं हुई है। जबकि आरोपी दोनों बेटे पहली पत्नी की ही संतान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर लिया आरोपियों को जल्द करेंगे काबू: एसएचओ
बावल थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed