फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers demonstrated outside the small secretariat by being half-naked

लघ्ाु सचिवालय के बाहर अर्धनग्न होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated outside the small secretariat by being half-naked
अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते डीआरओ को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट से संबंधित किसानों ने बुधवार को अर्धनग्न होकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही गत दिनों देह शामलात जुमला मालकान जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और हरियाणा सरकार के बनाए गए कानून की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

किसान दोपहर में चढूनी गुट का झंडा लिए रोष प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष समय सिंह ने कहा कि वे जिला सचिवालय देह शामलात जुमला मालकान जमीनों का मालिकाना हक देने की मांग लेकर पहुंचे हैं। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और हरियाणा सरकार के बनाए गए कानून की प्रतियां जलाईं। साथ ही किसानों ने कई साल पहले अधिगृहीत की गई 20 एकड़ जमीन पर बने स्ट्रक्चर का मुआवजा देने की मांग की। रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि गत दिनों हुई बारिश की वजह से खासकर दक्षिणी हरियाणा में बाजरे की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा दे। किसानों ने जिला सचिवालय पर काफी देर नारेबाजी की और फिर सरकार के नाम अपना ज्ञापन डीआरओ को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed