फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers again jammed after five days

पांच दिन बाद किसानों ने फिर से लगाया जाम

Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers again jammed after five days
बावल के नांगल तेजू रोड पर खाद खत्म होने के बाद किसानों ने जाम लगा दिया। 20 मिनट लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। पांच दिन पहले भी किसानों ने इसी स्थान पर खाद की मांग को लेकर जाम लगाया था।
विज्ञापन

बावल के नांगल तेजू रोड स्थित खरीद केंद्र पर किसान रात से ही लाइन में लगने शुरू हो गए। लेकिन वीरवार को अचानक खाद खत्म होने की सूचना पर गुस्साए किसानों ने जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों का कहना था कि बुधवार को खरीद केंद्र पर 500 बैग खाद आई थी लेकिन पूरा खाद वितरित नहीं किया गया। किसानों का कहना था कि प्राइवेट एजेंसी संचालकों द्वारा राजस्थान के गांवों में डीएपी खाद की कालाबाजारी की जा रही है इसलिए क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा हैं। किसान खाद के लिए दर-दर ठोकरें खा रहा है। जाम की सूचना मिलते ही बावल थाना प्रभारी बिरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed