फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   farmer reached mini secretriat for bad crop

खराब फसल लेकर लघु सचिवालय पहुंचे किसान

Fri, 30 Oct 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 30 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार व बुधवार को हुई ओलावृष्टि से कई जगह सरसों की अगेती फसल खराब हो गई है। बृहस्पतिवार को गांव मस्तापुर के किसान खराब हुई फसल लेकर लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने उपायुक्त की अनुपस्थिति में एडीसी सुल्तान सिंह घोसवाल को ज्ञापन सौंपते हुए मुआवजे की मांग की। हालांकि एडीसी ने कहा कि जल्द ही गिरदावरी कराई जाएगी।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि वे रविवार को क्षेत्र के विधायक एंव सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह से भी कोसली में मिलेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान महावीर, शेरसिंह, प्रभाती, बीर सिंह, पवन कुमार, ब्रह्मप्रकाश, सुमेर सिंह, कृष्ण कुमार, लाल सिंह, हमीर सिंह, सदाराम ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी कुछ गांवों में जरूर गए,लेकिन उनके गांव तक कोई नहीं पहुंचा। फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। गांव के करीब 70 फीसदी लोग फसल पर ही निर्भर है।

अभी तक उनका हजारों रुपये खर्च हो चुका है। सरसों  बिजाई का समय निकल चुका है। ऐसे में अब उन्हें कुछ समय बाद गेहूं और जौ की ही बिजाई करनी पड़ेगी।

इन फसलों की सरसों के मुकाबले बाजार में कीमत भी कम है। एक तरफ नुकसान हो गया तो दूसरी तरफ आय भी कम होगी। ऐसे में सरकार उन्हें उचित मुआवजा दे ताकि वे अपना परिवार चला सके। गांव में शतप्रतिशत फसल खराब हो गई है।


पिछली बार भी नहीं हुई गिरदावरी
किसानों ने कहा कि पिछली फसल में भी उनके साथ ऐसा ही हुआ है। आसपास के गांवों में ओलावृष्टि के बाद गिरदवारी हो गई और किसानों को मुआवजा भी मिला, लेकिन उनके गांव में नुकसान होने के बावजूद गिरदावरी तक नहीं कराई गई। ऐसे में उस वक्त भी उन्हें मुआवजे से वंचित कर दिया गया।
वर्जन..
जहां भी ओले की सूचना है, वहां गिरदावरी कराई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट सरकार को भेज देंगे।
डॉ यश गर्ग, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed