{"_id":"627ea67b341be801071d2787","slug":"executed-eight-incidents-of-theft-rewari-news-rtk646567029","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुबूल की चोरी की आठ वारदातें, चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुबूल की चोरी की आठ वारदातें, चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
पुलिस ने ऐसे चोर गिरोह को पकड़ा है जो लंबे समय से चोरी की वारदात को अंजाम देता आ रहा था। गिरोह के पकड़े जाने पर चोरी की आठ वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस को इस गिरोह की लंबे समय से तलाश थी।
बता दें, गांव बव्वा में सिविल जज के घर में सेंध लगाने वाला गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने चोरी की आठ वारदात को कुबूल किया है। वे चोरी किए गए जेवरात जिला झज्जर के गांव खुड्डन निवासी सुनार अनिल कुमार को बेचते थे। पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है और उनकी तलाश की जा रही है।
गांव बव्वा निवासी सिविल जज कौशल कुमार यादव के घर में चोरी की वारदात हो गई थी। एक मई की सुबह चोरी के बारे में पता लगा था। चोर घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जिला सोनीपत के गांव लाठ निवासी सतीश व रामनारायण को गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान चोरों ने अलग-अलग जगहों पर चोरी की आठ वारदात करना कुबूल किया है। पुलिस ने ताला तोड़ने के लिए प्रयोग की गई लोहे की पाइप बरामद कर ली है।