फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Essay competition organized on the topic ill effects of social media

Rewari News: सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Mon, 12 Feb 2024 03:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Essay competition organized on the topic ill effects of social media
कार्यक्रम में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते प्रतिभागी।
कोसली। प्रेरणा सामाजिक संस्था कोसली की ओर से प्रेरणा लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया गया। उत्सव का शुभारंभ स्वामी समर्पणनंद महाराज दड़ौली आश्रम ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। रविन्द्र आशावादी सामाजिक कार्यकर्ता 41 वर्ष से समाजसेवा में प्रयासरत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. महावीर निर्दोष ने किया। कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण को समर्पित था और इसी क्षेत्र की 9 महिलाओं की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया, जिनमें ममता एडवोकेट, मौसमी, अनार वाला, संतोष, विजयलक्ष्मी, डॉ. सुषमा, रेखा, प्रवीण, ने विशेष योगदान दिया। निबंध प्रतियोगिता में कुमारी शिवानी प्रथम स्थान, याचिका द्वितीय स्थान, दिया तृतीय स्थान पर रहीं। एकल नृत्य में कुमारी कृतिका प्रथम स्थान, अभिषेक द्वितीय स्थान, कुमारी मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। समूहनृत्य में सूरज स्कूल कोसली प्रथम स्थान, बीकेडी स्कूल द्वितीय स्थान व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतनथल तीसरे स्थान पर रहा। संतरा देवी मेमोरियल महाकमवीर सम्मान से डॉक्टर लाज कौशल साहित्यकार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉक्टर महावीर सिंह अपनी माता जी की स्मृति में देते हैं। संस्था की ओर से हर वर्ष क्षेत्र के समाजसेवी व्यक्तियों को श्रेष्ठ नागरिक सम्मान प्रदान किया जाता है। डॉक्टर प्रीति धनखड़ शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही हैं उनको प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह बरेली खुर्द ने इस अवसर पर कहा कि हमारे जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है, जिस प्रकार प्रकाश के आने से अंधेरा खत्म हो जाता है, मजबूत इरादों से हर समस्या हल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed