फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Encroachment removed from city markets

शहर के बाजारों से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 13 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from city markets
त्योहारी सीजन के दौरान शहर की सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से लगने वाले जाम को हटाने के लिए मंगलवार को नगर परिषद ने अभियान चलाया। इसके तहत शहर के मुख्य बाजारों व नेहरू पार्क रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगरायुक्त आशिमा सांगवान ने बताया कि शहर में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नगर परिषद का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि वे स्वयं अपने सामान को निर्धारित सीमा में रखें अन्यथा नगर परिषद कार्रवाई करेगा। जिसका खामियाजा अतिक्रमण करने वालों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला नगरायुक्त ने बताया कि नगर परिषद ने शहर के बाजारों में मुनादी कराकर भी दुुकानदारों से सामान को दुकानों के भीतर रखने का आह्वान किया है। भविष्य में दुकानों के बाहर सड़क पर सामान मिलेगा तो नप की टीम उसे जब्त करते हुए चालान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद द्वारा शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटवाए जाने के उपरांत बाजार व सड़के खुली-खुली नजर आईं, जिसे देखकर बाजार में आने वाला हर आमजन खुश नजर आया। जिन दुकानदारों का सामान सड़कों रखा हुआ था वो दुकान के भीतर चला गया। कई जगहों पर व्यापारियों से बहस भी हुई लेकिन पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों की बहस काम नहीं आई। लोगों का कहना था कि शहर में समय-समय पर इस प्रकार का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed