फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Encouraged maximum use of e-databases and digital resources

Rewari News: ई-डेटाबेस एवं डिजिटल संसाधनों के अधिकतम प्रयोग के लिए प्रेरित किया

Sun, 14 Sep 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Encouraged maximum use of e-databases and digital resources
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विवेकानंद पुस्तकालय के सहयोग से सीएमआईई डेटाबेस के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शिक्षण विभागों से लगभग 80 शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रो. बी. नरसिम्हन ने शोधार्थियों और शिक्षकों को ई-डेटाबेस एवं डिजिटल संसाधनों के अधिकतम प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के अनुसंधान क्षेत्र में डेटा आधारित अध्ययन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन



रिसोर्स पर्सन राजीव रंजन ने सीएमआईई डेटाबेस और प्रोवेस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रतिभागियों को डेटा विश्लेषण की नवीन तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. सुंदर सिंह तंवर ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध ई-रिसोर्सेज और उनके शैक्षणिक उपयोग के तरीकों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. हेमलता शर्मा ने प्राथमिक और द्वितीयक डेटा स्रोतों की उपयोगिता, उनकी विश्वसनीयता व उनसे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेश कुमार ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed