फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity consumers beware of cyber thugs: SDM

साइबर ठगों से सतर्क रहें बिजली उपभोक्ता: एसडीएम

Fri, 01 Jul 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumers beware of cyber thugs: SDM
कोसली। एसडीएम होशियार सिंह ने बिजली उपभोक्ताओं से साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि साइबर ठग बिजली बिल के नाम पर आनलाइन ठगी के नये तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें और न ही ऐसे नंबरों पर काल करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सरल, सुलभ और विश्वसनीय सुविधा प्रदान की जा रही है। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल पेमेंट, प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना, मिस्ड कॉल अलर्ट, ट्रस्ट रिडिंग, ऑनलाइन बिजली कनेक्शन की सुविधा दे रहा है। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं को चेताया कि आजकल साइबर ठग बिजली बिल के नाम पर ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ये ठग बिजली उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने संबंधी मेसेज भेज कर बैंक एकाउंट डिटेल मांग कर एकाउंट से पैसा निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं बिजली निगम अधिकारी के नाम पर एक फर्जी मोबाइल नंबर भी भेजा रहा है, जिस पर फोन करने पर बैंक एकाउंट संबंधी डिटेल मांगी जाती है ताकि एकाउंट से पैसा निकाला जा सके। कनैक्शन काटने के ये सभी मेसेज फर्जी हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि ऐसे मेसेज पर ध्यान न दें और न ही ऐसे नंबरों पर कॉल करें। बिजली विभाग द्वारा फोन करके कभी भी बैंक एकाउंट संबंधी जानकारी नहीं मांगी जाती। उन्होंने स्पष्ठ किया कि निगम द्वारा उपभोक्ताओं को इस तरह के कोई मेसेज नहीं भेजे जा रहे और न ही कनेक्शन काटने संबंधी कोई फॉन कॉल किए जा रहे हैं। उपभोक्ता इस तरह के साईबर फ्रॉड से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed