फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   electric pole dumper hit 15 hours

अनियंत्रित डंपर बिजली के पोल से टकराकर पलटा, 15 घंटे बाद भी नहीं हो पाई बिजली आपूर्ति

Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
electric pole dumper hit 15 hours
शहर के सर्कुलर रोड पर रविवार की रात एक तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर तोड़कर बिजली के पोल से जा टकराया और पलट गया। बिजली पोल टूटने से आसपास की कॉलोनी के लोगों को करीब 15 घंटे तक बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा। रविवार शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई दुरुस्त हो सकी। हालांकि ट्रक पलटने से कोई जन हानि नहीं हुई, लेकिन शहर के मुख्य रोड पर इस तरह से अनियंत्रित डंपर को दौड़ने से कभी भी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के सरकुलर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रात को 2 बजे अनियंत्रित डंपर डिवाइडर तोड़कर पार्क के नजदीक बिजली के पोल से जा टकराया। पोल टूटने से रातभर लोगों को भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर होना पड़ा, डंपर में रोड़ी भरी हुई थी। रातभर परेशान लोगों ने जब निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया तो शाम को चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी भेजे गए। टूटे हुए पोल के स्थान पर नया पोल लगाया गया। सरकुलर रोड शहर का सबसे व्यस्त सड़क मार्ग है। सड़क के किनारे पड़े डंपर से दिनभर वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर डिवाडर से कूद कर पोल से टकराने के बाद पलट गया। डंपर में रोड़ी भरी हुई थी जो पूरे सड़क पर फैल गई जिसके कारण वाहन चालकों को दिनभर परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed