फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Efforts will be made to start MBBS classes in AIIMS from the next session.

Rewari News: एम्स में अगले सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू कराने का होगा प्रयास

Sun, 04 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to start MBBS classes in AIIMS from the next session.
रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की बैठक अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें तय किया गया कि समिति अगले सत्र से एम्स में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू कराने का प्रयास करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश सेन ने किया। इसमें पिछले माह भेजे गए ज्ञापनों की समीक्षा की गई, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य और हरियाणा सरकार को यह अनुरोध किया गया था कि माजरा एम्स में ओपीडी सेवा और एमबीबीएस की कक्षाएं जल्द शुरू की जाएं।
विज्ञापन

बताया गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एम्स की ओपीडी मार्च तक शुरू कर दी जाएगी। वहीं, माजरा एम्स के लिए एमबीबीएस की अलॉट की गई सीटों पर कक्षाएं अगले सत्र से शुरू करने के लिए समिति का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से माजरा एम्स तक ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने और मांग पेश करने पर भी चर्चा हुई। समिति ने अपने प्रयासों को और मजबूत करने का निर्णय लिया।
यह भी निर्णय लिया गया कि समिति अरावली बचाओ आंदोलन को पूर्ण समर्थन देगी। समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि अरावली पर्वतमाला जीवनदायिनी है और इसे निजी कंपनियों के हाथों में देकर क्षेत्र को मरुस्थल बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके तहत 11 जनवरी को कुंड से अरावली बचाओ जन जागृति अभियान में संघर्ष समिति के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

बैठक में राजेंद्र सिंह एडवोकेट, डॉक्टर एचडी यादव, धर्मवीर बुलडोदिया, दिलबाग सिंह, जगदीश शर्मा, रामकुमार निमोथ, मास्टर लक्ष्मण सिंह, सतप्रकाश गोयल, सोनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed